आगरालीक्स …Agra News : आगरा की आइमा खान, रामिनी, दर्शनी, एंजल ने राष्ट्रीय जूनियर व सबजूनियर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीते। ( Agra News : Aaima Khan wins silver medal in 41th National Junior Taekwondo Competition)
मंगलवार को 41वीं राष्ट्रीय जूनियर एवं 38वीं सबजूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइट में झारखंड और पूमसे में उड़ीसा ओवरऑल चैम्पियन बने। प्रतियोगिता के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए आगरा के माधव गौतम, समृद्ध सिंह, भाकुनी, रामिनी रंजन, दर्शनी पोरवाल, एंजल सिंह, आइमा खान ने रजत पदक और नमस्या सिंह, गौरांशी कटारा, पेहुल सिंह, अनन्या गुप्ता ने कांस्य पदक जीते।