आगरालीक्स…गुरुद्वारा गुरु का ताल पर फिर एक्सीडेंट. कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत
आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल चौराहा इस समय एक्सीडेंट प्रोन एरिया हो गया है. पिछले साल दिसम्बर में ही यहां भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी. आज फिर यहां कंटेनर ने एक बाइक को टक्कर मार दी. इसकी चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक महिला का नाम 50 वर्षीय राजवती बताया गया है वह अपनी पति आशाराम के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थीं. राजवती पथौली की रहने वाली थीं. पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.
चार महीने पहले हुआ था दर्दनाक हादसा
चार महीने पहले 2 दिसंबर को यहां दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ था. जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी. दो ट्रकों के बीच एक आटो बुरी तरह से फंस गया था. हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई थी.