आगरालीक्स…आगरा ग्वालियर हाइवे पर एक्सीडेंट. तेहरा के पास कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत
आगरा में सैंया थाना क्षेत्र के तेहरा चौकी चौराहे पर मंगलवार को अर्टिगा कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़े दो ऑटो भी इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अर्टिगा रॉन्ग साइड से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सड़क किनारे खड़े दो ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में दोनों ऑटो चालक और एर्टिगा सवार दो लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। तेहरा चौकी चौराहे पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।