आगरालीक्स आगरा खंड एमएलसी शिक्षक के लिए भाजपा ने प्रत्याशी किए घोषित, जानें, आज से शिक्षक और स्नातक खंड के लिए नामांकन हुआ शुरू।
भाजना ने आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, गौरखपुर फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठील, वाराणसी शक्षिक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। स्नातक क्षेत्र के लिए वाराणसी से केदार नाथ सिंह, मेरठ से दिनेश गोयल और इलाहाबाद झांसी से अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी घोषित किया है।
आगरा खंड का निर्वाचन कार्यक्रम –
- निर्वाचन की अधिसूचना / नामांकन प्रारंभ – 29 सितंबर, 2026
- नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक – 06 अक्टूबर, 2026
- नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा – 07 अक्टूबर, 2026
- नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक – 09 अक्टूबर, 2026
- मतदान – 23 अक्टूबर, 2026 (प्रातः 8:00 से अपराह्न 4:00 बजे तक)
- मतगणना – 27 अक्टूबर, 2026
- निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण किए जाने की अंतिम तिथि – 31 अक्टूबर, 2026