आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट. खड़े ट्रक में घुसी कार. एक की मौत
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह हादसा हुआ है. ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने कार को काटकर पहले घायलों को निकाला और अस्पताल भेजा लेकिन यहां एक की मौत हो गई.
हादसा सुबह साढ़े तीन बजे का बताया गया है. उन्नाव की काशीराम काॅलोनी में आशीष रावत पुत्र छेदीलाल रहते थे. वह अपने दोस्त गोपाल और अंकुश के साथ कार से नोएडा किसी काम से गए थे. जैसे ही कार एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में पहुंची तभ्राी एक्सप्रेस वे पर किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे में आशीष, गोपाल घायल हो गए. अंकुश पीछे बैठा थे जिसके कारण वह बच गया. सभी को बाहर निकाला गया और अस्प्ताल भिजवाया गया. उपचार के दौरान आशीष की मौत हो गई.
मृतक के परिजनों ने बताया कि आशीष उन्नाव में जिलाधिकारी कार्यालय में असलाह विभाग में कम्प्यूटर आपरेटर था. उसका मित्र अंकुश भी जिलाधिकारी कार्यालय में भू अभिलेख कार्यालय में तैनात है. मृतक आशीष का एक साल का बेटा है. पत्नी मानसी का रो-रोकर बुरा हाल है.