आगरालीक्स…आगरा में छुपा बैठा था 5 किलो सोना लूटने का आरोपी. गुजरात में आयकर अधिकारी बनकर की थी वारदात. छह साल से थी इसकी पुलिस को तलाश. आगरा की इस सोसाइटी में रह रहा था
गुजरात के अहमदाबाद में आयकर अधिकारी बनकर 5 किलो सोना लूटने का आरोपी आगरा में छुपा बैठा था. गुजरात पुलिस ने आगरा एसटीएफ के साथ सिकंदरा के बाईंपुर स्थित रामरघु आनंदा सोसाइटी से इसको अरेसट किया है. आरोपी का नाम निखिल मेहरा है और वह यहां पर रह रहा था.
छह साल से थी पुलिस को इसकी तलाश
गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार घटना फरवरी 2021 की है. गिरोह के साथ आरोपी निखिल मेहरा ने आयकर अधिकारी बनकर एक बस रुकवाई थी और सोना लेकर जा रहे दो लोगों से लूट की थी. आरोपियों ने पीड़ितों के हाथ पैर बांधकर सुनसान स्थान पर छोड़ दिया था. पुलिस तभी से निखिल मेहरा की तलाश में थी. पूछताछ में निखिल ने बताया कि वह आईपीएल सट्टे में 15 लाख रुपये हार गया था.