आगरालीक्स…सादाबाद में छह कांवडियों की हादसे में मौत के बाद एक्शन.हाथरस के एसपी का तबादला, देवेश नये पुलिस कप्तान
हाथरस के सादाबाद में डंपर से कुचलकर छह कांवड़ियों की मौत के दूसरे दिन हाथरस के एसपी विकास कुमार वैद्य का हटा दिया है, उनके स्थान पर देवेश कुमार पांडेय को हाथरस का नया एसपी बनाया गया है। हाथरस के एसपी विकास कुमार वैद्य को मिर्जापुर में पीएसी कमांडेंट के पद पर तैनाती दी गई है। ट्रांसफर की कोई वजह नहीं बताई गई है लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई कांवड़ियों की मौत के बाद हुई है। उल्लेखनीय है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सीएम ने जरूरी रूट प्लान बनाने के साथ सुरक्षा के विशेष इंतजाम के आदेश किए हैं।

उल्लेखनीय है कि सादाबाद के बढ़ार चौराहे पर बेकाबू डंपर ने कांवड़ियों को कुचल दिया था, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।