आगरालीक्स…आगरा में आज 526 यूनिट रक्तदान हुआ है. एक यूनिट रक्तदान, बचाएगा तीन लोगों की जान. निगेटिव ब्लड ग्रुप वाले माता-पिता संग बेटे ने भी किया रक्तदान
आठ स्थानों पर लगाए गए रक्तदान शिविर
एक यूनिट रक्तदान तीन लोगों की जान बचा सकता है। तीन माह के अन्तराल पर रक्तदान से हृदय तो स्वस्थ रहता है साथ ही तनाव से भी राहत मिलती है। लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुछ ऐसे ही वैज्ञानिक तथ्यों के प्रचार के साथ अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा केन्द्रीय युवादल व माथुर वैश्य मंडलीय परिषद आगरा मंडल द्वारा आठ स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

आगरा पब्लिक स्कूल में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमान महेश शर्मा, माथुर वैश्य सभागार में शिविर का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व पूर्व महासभा अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद गुप्ता ने सावन के माह में महादेव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बताया कि सम्पूर्ण भारत में एक साथ लगभग 70 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। आगरा मंडल में आठ स्थानों पर शिवर लगाए गए, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और 526 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडलाध्यक्ष आगरा मंडल अशोक कुमार गुप्ता, मंडल मंत्री अचल गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, केन्द्रीय युवादल अध्यक्ष आकांश मैरोठिया, मंडल संरक्षक विनोद सर्राफ, दिलीप गिदौलिया, रक्तदान संयोजक रोबिन गुप्ता, ऱिषभ गुप्ता, नीतेश गुप्ता, मुकेश, विमल, दिलीप, अतुल गुप्ता, विनय, सौरभ, विकास, कुमकुम गुप्ता, विशाल गुप्ता, सागर, रीतेश आदि उपस्थित थी।

निगेटिव ब्लड ग्रुप वाले माता-पिता संग बेटे ने भी किया रक्तदान
मनीष गुप्ता (बी निगेटिव) अब तक 50 बार रक्तदान कर चुके हैं। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी श्वेता गुप्ता (श्वेता गुप्ता) को भी रक्दान के लिए प्रेरित किया। बेटा देवांग भी तीन बार रक्तदान कर चुका है और ए निगेटिव है। इस बार तीनों ने एक साथ रक्तदान किया। मनीष ने बताया कि 17 वर्षीय बेटी दिशा का ब्लड ग्रुप भी ए निगेटिव है। अगली बार चारों मिलकर रक्तदान करेंगे।
प्रमाण पत्र के साथ तुलसी के पौधे भी भेंट किए
आगरा। रक्तदान करने वाले लोगों का प्रोत्साहन बढ़ाने व अन्य लोगों को रक्तदान को प्रेरित करने के लिए प्रमाण पत्र के साथ उपहार व तुलसी के पौधे भी भेंट किए गए। रक्तदान करने के बार सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने फोटो खींच सोशल मीडिया पर भी शेयर किए, जिससे न्य लोग भी प्रोत्साहित हो सकें।
यहां इतने यूनिट हुआ रक्तदान
1-माथुर वैश्य महासभा भवन, पचकुईयाः 60 यूनिट
2-लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगरः 82 यूनिट
3-आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगरः 105 यूनिट
4-देश दीपक पब्लिक स्कूल, सेक्टर 10 सिकन्दराः 55
5-आरती मनोज हॉस्पीटल, राजपुर चुंगीः 80
6-लक्ष्मी नारायण मंदिर, एत्माद्पुरः 70
7-माथुर वैश्य धर्मशाला, इरादतनगरः 26
8-श्रीराम चैरिटेबिल ब्लड बैंक, शाहदरा चुंगीः 20
कुल 526 यूनिट रक्तदान हुआ।