आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के हो रहे चालान. कारों पर काली फिल्म लगाने वालों पर भी एक्शन
आगरा के संजय प्लेस में नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है. आगरा की यातायात पुलिस द्वारा लगातार ऐसे वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है. संजय प्लेस बाजार में पिछले कई दिनों से ऐसे वाहनों पर एक्शन हो रहा है जो कि सड़क पर अपनी गाड़ियों को खड़ा करके चले जाते हैं. इसके अलावा यहां पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसान कार्रवाई की जा रही है.

बिना हेलमेट और काली फिल्म लगाने वालों पर भी कार्रवाई
आगरा की यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों और कारों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ भी एक्शन लिा जा रहा है.