आगरालीक्स ….आगरा में अनुपम खेर ने बच्चों से पूछा मुझे जानते हो, जवाब नहीं, दूसरे ने कहा चावला, गुरु रंधावा सहित बॉलीवुड स्टारों का जमावड़ा। वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा में अनुपम खेर डायरेक्टर जी अशोक की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अनुपम खेर के साथ अभिनेत्री साईं मांजरेकर भी प्रमुख भूमिका में होंगी। यह फिल्म आगरा की अपर मिडिल क्लास फैमिली पर बनी है। गुरु रंधावा भी आगरा से ही डेब्यू करने जा रहे हैं। यह उनकी 532 वीं मूवी है।
बच्चों के साथ शूटिंग के बाद का वीडियो किया साझा
अनुपम खेर ने अपने टिवटर पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे उनके साथ मूवी की शूटिंग कर रहे बच्चों से बात कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो पर कैप्शन लिखा है Encounters in Agra:आगरा में इन बच्चों के साथ एक सीन में काम करने का मौक़ा मिला।कॉन्फिडेंस लैवल देखकर मन बहुत ख़ुश हुआ।यह आज के भारत के बच्चे हैं।मासूम!लेकिन आत्मविश्वास से भरे।जब मैं बच्चा था!कोई मुझसे ज़्यादा सवाल पूछता था तो मेरे मुँह से जवाब की जगह निकलता था….मम्मीीीीीी!
वीडियो के अंत में वे बच्चों से पूछते हैं कि मुझे जानते हो, एक ने कहा नहीं, दूसरे ने कहा चावली जी तो तीसरी बच्ची बोली खेर, अनुपम खेर। उन्होंने पूछा कि मेरी कोई मूवी देखी है तो जवाब आया जुड़वा टू।