आगरालीक्स…. आगरा में पीआरडी जवान का रेलवे ट्रैक पर शव मिला है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सुसाइड नोट मेंअधिकारियों पर उत्पीड़न के लगाए आरोप।
आगरा के अछनेरा में विद्युत उप केंद्र पर गांव मागरोल निवासी पीआरडी जवान कुंवरपाल तैनात थे। सोमवार को कुंवरपाल का शव अछनेरा-भरतपुर रेलवे लाइन पर मिला, स्थानीय लोगों का कहना है कि पीआरडी जवान ने ट्रेन के आगे कूंदकर जान दी है।

सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट हो रहा वायरल
पीआरडी जवान का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, एक सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सुसाइड नोट पीआरडी जवान का बताया जा रहा है, इसमें उन्होंने अधिकारियों और बाबुओं के उत्पीड़न से परेशान होकर सुसाइड करने के लिए मजबूर होने की बात लिखी है।
छह महीने से नहीं मिली तनख्वाह
पीआरडी जवान को छह महीने से तनख्वाह नहीं मिली है, इस तथ्य की भी जांच की जा रही है। हादसे से पीआरडी जवानों में आक्रोश है।