आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में एडीए की 1036 प्लाट और मकान बिक्री के लिए हैं, अभी तक 89 करोड़ की संपत्ति की बिक्री हो चुकी है। ( Agra News : ADA 1036 residential property for sale in Agra #Agra )
प्राधिकरण की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत सभी समत्तियों (आवासीय, व्यवसायिक एवं किरायेदार) की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष में सम्पत्ति बिक्री से अभी तक लगभग 89 करोड़ की आय प्राप्ति हो चुकी है। वर्तमान में लगभग 1036 आवासीय सम्पत्ति बिक्री के तैयार हैं। व्यवसायिक में इस वित्तीय वर्ष में कुल 12 संपत्तियों की बिक्री हुई है जबकि किराये की 37 अनावंटित संपत्तियों में से 27 संपत्तियों के विक्रय हेतु ई नीलामी आयोजित की गयी है। शेष 10 अनावंटित संपत्तियों की भी ई नीलामी करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त महोदया ने निर्देश दिए कि जिस सम्पत्तियों में आवंटन होने के बाद धनराशि जमा नहीं करायी गयी है अथवा कब्जा नहीं लिया गया है उन सभी के आवंटन निरस्त किए जाएं।
4115 डिफाल्टर
वहीं डिफाॅल्टर्स को लेकर अवगत कराया गया कि कुल 4115 डिफाॅल्टर हैं जिन पर लगभग 209 करोड़ बकाया है। महोदया द्वारा कड़ा रूख अपनाते हुए निर्देश दिए गये कि आवासीय डिफाॅल्टर्स को नोटिस थमाते हुए उनके आंवटन निरस्त किए जाएं। वहीं व्यवसायिक में जूता मण्डी में आवंटित द्वारा अभी तक कोई धनराशि जमा नहीं कराने वालों के आवंटन निरस्त किए जाएं। पूर्णता प्रमाण पत्र में पूर्णता प्रमाण पत्र में प्रवर्तन की धीमी कार्यवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 1220 में से कुल 87 प्रमाण पत्र ही स्वीकृत हुए। पूर्णता प्रमाण पत्र को आवेदन करने हेतु संबंधित सभी को नोटिस जारी करने अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी।