आगरालीक्स ….आगरा में एडीए ने प्लाट और मकान के लिए लॉटरी निकाली, 250 में से 62 लोगों के निकले ड्रॉ। एडीए को हुई करोड़ों की आय, जानें। ( Agra News : ADA allot 62 property by Lottery worth Rs 3.46 crore)
आगरा विकास प्राधिकरण यानी एडीए ने शास्त्रीपुरम, कालिंदी विहार और ताजनगरी की पांच योजनाओं की 276 खाली पड़ी संपत्तियों के लिए जनवरी 2024 में आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 316 आवेदन आए थे, इसमें से 12 आवेदन निरस्त कर दिए गए।
सूरसदन में निकाली गई लॉटरी
एडीए ने 276 संपत्तियों में से 62 संपत्तियों के लिए लॉटरी निकाली, गुरुवार को सूरसदन में निकाली गई लॉटरी में 250 आवेदन पहुंचे, इसमें से 62 संपत्तियों का आवंटन लॉटरी से किया गया। इससे एडीए को 3.46 करोड़ की आय हुई है।