आगरालीक्स…आगरा में अवैध निर्माण पर पूरी बिल्डिंग सील. पुलिस के साथ पहुंची एडीए की टीम…नोटिस देने के बाद भी चल रहा था काम
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माणों पर एक्शन लिया जा रहा है. अभी तक ताजगंज वार्ड, लोहामंडी वार्ड, छत्ता वार्ड में कई जगह एडीए द्वारा अवैध निर्माणों को सील किया जा चुका है. गुरुवार को भी एडीए की टीम ने ताजगंज वार्ड में अवैध निर्माण को सील कर दिया. निर्माणकर्ता द्वारा बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराया जा रहा था. एडीए की टीम पुलिस बल के साथ यहां पहुंची और पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया.

ताजगंज वार्ड के द्वारिकापुरी मौजा बसई मुश्तकिल में प्लॉट नंबर 9, खसरा नंबर 559, 561 में मकान का निर्माण किया जा रहा था. यहां करीब 200 वर्गमीटर में अनंतराम मित्तल द्वारा यह काम कराया जा रहा था. ग्राउंड फ्लोर तैयार करने के बाद पहली मंजिल पर काम किया जा रहा था. नक्शा न होने के कारण एडीए ने नोटिस भी जारी किया था लेकिन निर्माणकर्ता ने सुनवाई के दौरान दस्तावेज नहीं दिए. इस पर एडीए ने पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया.
वहीं एडीए की टीम ने कैला कोल्ड स्टोरेज के पीछे शिल्पग्राम रोड पर 300 वर्गमीटर में बनाए जा रहे एक और अवैध निर्माण को सील किया है. यहां श्रवण कुमार क्द्वारा मिर्नाण किया जा रहा थ्ज्ञा. नक्शा न होने पर एडीए ने यह एक्शन लिया है.