आगरालीक्स…आगरा में 24 घंटे में पकड़ा गया आटो चालक लुटेरा. महिला की ज्वैलरी सहित पूरा सामान बरामद…महिला ने कहा—हर पल जांच में लगे रहे पुलिसकर्मी, शायद खाना भी नहीं खाया.
आगरा में मैनपुरी की महिला द्वारा आटो में बैग भूल जाने और चोरी की नीयत से बैग को आटो चालक द्वारा ले जाने वाली घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी आटो चालक को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने इसके पास से महिला की ज्वैलरी सहित सभी सामान भी बरामद कर लिया है. 24 घंटे में सामान वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है और कहा कि हर पल पुलिसकर्मी जांच में लगे रहे, शायद इन्होंने खाना भी नहीं खाया. मैं धन्यवाद देती हूं.

बता दें कि कल बुधवार को मैनपुरी की महिला अपने बेटे और बुआ के साथ रामबाग से आॅटो में बैठी थी और रुनकता पर उतरी. महिला के पास जेवरातों के साथ अन्य सामानों का एक बैग था. महिला के उतरने ही आटो चालक ने आटो दौड़ा दिया. महिला के दो बैग उसी में रह गए. बताया जाता है कि एक बैग में फीस जमा करने के लिए दो लाख रुपये नकद और जेवरात थे. महिला ने दूसरे आटो से आटो चालक का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया. सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच की और 24 घंटे में आरोपी आटो चालक को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने उसके पास से महिला के बैग में रखा सामारा सामान व आभूषण भी बरामद कर लिए हैं.