आगरालीक्स…आगरा की पॉश कॉलोनी में कराया जा रहा था. illegal construction. नोटिस देने के बाद भी नहीं रुका काम तो एडीए ने किया सील..
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माणों पर एक्शन लिया जा रहा है और इन्हें सील किया जा रहा है. गुरुवार को भी एडीए की टीम ने ताजगंज वार्ड के विभव नगर स्थित सेक्टर 4 में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की. यहां बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य कराया जा रहा था. एडीए की टीम ने पूरे निर्माण को सील कर दिया है.

बताया जाता है कि यहां नौशाद अहमद द्वारा 400 वर्गमीटर के दायरे में स्वीकृत मानचित्र के बना निर्माण कार्य कराया जा रहा था. इसको लेकर एडीए ने पहले कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था. इसके बाद निर्माण कार्य रोकने के लिए भी नोटिस भेजा. एडीए ने विपक्षी को सुनवाई का अवसर दिया लेकिन नियम तिथि पर विपक्षी उपस्थित नहीं हुआ जिसके तह आज एडीए की टीम ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर भवन को सील कर दिया.