आगरालीक्स…. आगरा में 133 हेक्टेयर जमीन पर नई टाउनशिप का ले आउट तैयार किया जा रहा है। 11 जून को नई टाउनशिप में आवासीय और व्यावसायिक संपत्ति की दरें निर्धारित की जाएंगी।
आगरा में ककुआ और भांडई में 133 हेक्टेयर जमीन पर टाउनशिप विकसित की जानी है। इसके लिए राज्य सरकार से 150 करोड़ रुपये मिल गए हैं। किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया आचार संहिता में रुक गई थी, इसे अब शुरू कर दिया गया है। मंगलवार और बुधवार को 1.5 हेक्टेयर भूमि के दो बैनामे किए गए। एडीए अभी तक 15.5 हेक्टेयर भूमि के बैनाम हो चुके हैं। ( ADA working on Lay Out for New Township in Kakua & Bhandai )
ले आउट किया जा रहा तैयार
नई टाउनशिप के लिए ले आउट तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। ले आउट में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ स्मार्ट सिटी की तर्ज पर नई टाउनशिप विकसित की जानी है। इसके लिए काम चल रहा है।
संपत्ति की दर बोर्ड बैठक में होगी निर्धारित
टाउनशिप के लिए ले आउट तैयार करने के साथ ही नई टाउनशिप में आवासीय और व्यावसायिक प्लाटों के लिए संपत्ति की दर 11 जून को होने जा रही एडीए बोर्ड की बैठक में निर्धारित की जाएगी। इसके लिए संपत्ति की दरें भी प्रस्तावित की जा रही हैं।