नईदिल्लीलीक्स… आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नीतिगत ब्याज दर को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखने का ऐलान कर दिया है।
एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक जारी
भारतीय रिजर्व बैंक ने फिलहाल रेपो रेट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट तय करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के अधीन काम करने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक 5 जून 2024 से जारी है।
महंगाई पर चिंता, वर्ष 2023 से कोई बदलाव नहीं
देश में बढ़ती महंगाई को लेकर बढ़ती चिंता के बीच आरबीआई ने रेपो रेट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। आरबीआई फरवरी 2023 से रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखे हुए है।