Saturday , 20 June 2026
Home आगरा Agra News: ADA’s action on illegal colony, illegal basement and encroachment…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: ADA’s action on illegal colony, illegal basement and encroachment…#agranews

231

आगरालीक्स…आगरा में आज फिर एडीए का बड़ा एक्शन. तीन बीघा में बन रही कॉलोनी को किया गया ध्वस्त. अवैध रूप से बन रहे बेसमेंट को भी किया सील…अतिक्रमण भी हटाया

आगरा में एडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन जारी है. आज भी लोहामंडी वार्ड में आगरा विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से बन रही कॉलोनी और बेसमेंट पर कार्रवाई की.

लोहामण्डी वार्ड के अन्तर्गत इन्द्रपाल सिंह, नि०- गढ़ी भदौरिया, आगरा द्वारा मौजा-सदरवन में कृपा कुंज कॉलोनी के नाम से लगभग तीन बीघा में सड़क, विद्युत पोल व नाली आदि बनाते हुये अवैध भू-विभाजन कर अवैध प्लॉटिंग का कार्य किये जाने पर उक्त अवैध भू-विभाजन के विरूद्ध उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा-27 के अन्तर्गत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी. ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में प्राधिकरण सहायक अभियन्ता के नेतृत्व में अवर अभियन्तागण व सम्बन्धित थाना पुलिस बल एवं प्राधिकरण सचल दस्ता के सहयोग से सम्पादित की गयी.

वहीं लोहामण्डी वार्ड में ही कमला शर्मा पत्नी सुरेश चन्द्र शर्मा, भूखण्ड संख्या-29, दीप नगर कॉलोनी, खसरा सं0-357, मौजा- बोदला, आगरा द्वारा स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर बेसमेन्ट का निर्माण किये जाने पर कार्य के विरूद्ध उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 28 क (i) के अन्तर्गत सीलिंग की कार्यवाही की गयी. सीलिंग की कार्यवाही प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में प्राधिकरण सहायक अभियन्ता के नेतृत्व में अवर अभियन्तागण व सम्बन्धित थाना पुलिस बल एवं प्राधिकरण सचल दस्ता के सहयोग से सम्पादित की गयी.

इसके अलावा ताजनगरी द्वितीय चरण योजना, सैक्टर – ए की मौजा – बसई के खसरा सं0-1428 एवं 1429 के अन्तर्गत रू0 02.50 करोड़ कीमत की लगभग 500.00 वर्गमी0 की कब्जा प्राप्त भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को अभियंत्रण अनुभाग एवं भू-अर्जन अनुभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये, अतिक्रमण मुक्त करायी गयी. उक्त भूमि पर से अतिक्रमण हटवाये जाने संबंधी कार्यवाही अभियंत्रण अनुभाग एवं भू-अर्जन अनुभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस बल के सहयोग से की गयी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra

आगरालीक्स…आजकल घूमने और समय बिताने के लिए लोग जा रहे तीर्थ स्थल…तीर्थ...

आगरा

Agra Live News: Farmers sat in front of the car of Minister-in-charge Bhupendra Singh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…मंत्री जी आलू ने कंगाल कर दिया है…आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र...

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

error: Content is protected !!