आगरालीक्स…आगरा के ताजगंज क्षेत्र में बन रही थीं 4500 और 12000 वर्ग मी. में दो कॉलोनियों. एडीए के बुलडोजर ने दोनों को किया ध्वस्त
आगरा में अवैध कॉलोनियों पर जहां एडीए का बुलडोजर चल रहा है तो वहीं अनाधिकृत निर्माण को सील किया जा रहा है. आज भी ताजगंज क्षेत्र के धांधुपुरा में बन रही दो कॉलोनियों को एडीए के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया.
इन लोगों के द्वारा बनाई जा रही थीं कॉलोनियां
ताजगंज वार्ड के अन्तर्गत विकासकर्ता राम गोपाल, रामपाल, सुन्दर राठौर, महेश राठौर, विक्रम सिह एवं बिजेन्द्र सिंह द्वारा खसरा नं0-545,546, 547 एवं 548 धांधूपुरा चुंगी अन्दर, ताजगंज वार्ड, आगरा पर लगभग 4500 वर्गगज क्षेत्र में रोड का निर्माण करते हुये अनाधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी. वहीं जसवीर सिंह पुत्र जगदीश सिंह द्वारा मौजा धांधूपुरा निकट गैस गोदाम, एसटीपी रोड, ताजगंज वार्ड, आगरा पर लगभग 12000 वर्गमी० भूमि पर बाउण्ड्रीवॉल, ऑफिस का निर्माण करते हुये विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को प्रवर्तन टीम द्वारा सचल दस्ता एवं जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया है.
