आगरालीक्स…उन्हें बाबा नहीं कहो, साधारण मानव नहीं हैं वो परमात्मा हैं….भोलेबाबा के लिए पुलिस से भिड़ गया भक्त…
मौत हो गई. लेकिन इसके बाद भी कई बाबा के भक्त अभी भी बाबा को परमात्मा कह रहे हैं. उनका कहना है कि भोलेबाबा को बाबा नहीं परमात्मा को, भगवान हैं वो धरती को नष्ट कर देंगे. इसके अलावा भी कई अनुयायी ऐसे हैं जो कि अभी भी साकार हरि को ही भगवान कह रहे हैं.
हादसे के बाद भोलेबाबा के मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र स्थित आश्रम में होना बताया जा रहा है. बाबा के कई अनुयायी इस आश्रम में पहुंच गए हैं और वो बाबा के लिए पुलिस से भी भिड़ रहे हैं. उनका कहना है कि बाबा को बाबा मत कहो वो परमात्मा हैं. बाबा कहोगे तो नाराज हो जाएंगे तो धरती को नष्ट कर देंगे. वो साधारण मानव नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वो पुलिस से भी भिड़ने को तैयार हो गया. कई अनुयायी आश्रम पहुंच रहे हैं और गेट पर ही माथा अैक रहे हैं. इसमें महिला और पुरुष दोनों ही शामिल हैं.