आगरालीक्स…आगरा में यमुना के जलस्तर को लेकर प्रशासन का अलर्ट. ताजगंज मोक्षधाम पर पहुंचा यमुना का पानी. दो दिन में पहुंच सकती है खतरे के निशान तक…जारी की गई एडवाइजरी, कंट्रोल रूम नंबर जारी
आगरा में यमुना खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है. यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. ताजगंज मोक्षधाम पर यमुना का पानी पहुंच गया है.ऐसे में प्रशासन भी इसको लेकर अलर्ट हो गया है. अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) शुभांगी शुक्ला ने अवगत कराया है कि हथिनी कुण्ड बैराज, सहारनपुर से 17 अगस्त को यमुना नदी में 178976 लाख क्यूसक पानी छोड़े जाने से जनपद आगरा की यमुना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। दिनांक 19-08-2025 को ओखला 91212 क्यूसेक पानी छोड़े जाने एवं गोकुल बैराज से 87079 क्यूसेक पानी छोड़ जाने के कारण यमुना नदी का जल स्तर जल संस्थान आगरा पर बढ़ने की सम्भावना है। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर बढ़ेगा एवं दिनांक 22-08-2025 में आगरा वाटरवर्क्स पर यमुना नदी का जलस्तर 152.40 मीटर (खतरे के निशान तक पहुँचने की सम्भावना है।इन स्थानों के प्रभावित होने की संभावना
तहसील सदर में यमुना नदी के लो फ्लड पर प्रभावित होने वाले ग्राम तनौरा, नूरपुर, कैलाश, स्वामी बाग, नगला बूढ़ी, अमर विहार दयालबाग, मोती महल, कटरा वजीर खाँ, रामबाग बस्ती, अप्सरा टाकीज, यमुना किनारा रोड वेदान्त मन्दिर से फार्ट एवं तहसील फतेहाबाद में ग्राम भरापुर, बमरौली, ईदौन, भडायना, मेवीकलॉ, गुडा मेवली खुर्द, हिमायूपुर आदि ग्राम प्रभावित होने की सम्भावना है।
प्रशासन ने की लोगों से अपील
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि शहरवासियों एवं ग्रामवासियों से अपील की गई है कि जरूरी कागजात जैसे राशन कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड को वॉटरफूफ बैग में रखें। क्लोरिन, ओ.आर.एस. तथा आवश्यक दवाइयां प्राथमिक उपचार किट मे रखें।सूख अनाज व मवेशियों के चारे को किसी ऊँचे स्थान पर सुरक्षित रखें। बाढ़ की चेतावनी मिलते ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों, वृद्ध, दिव्यांगजन एवं बीमार व्यक्तियों को तुरन्त तहसीलों द्वारा स्थापित किये गये बाढ़ शरणांलयों में शरण ले। उबला हुआ या क्लोरिन युक्त पानी का उपयोग करें। बिजली का मुख्य स्विच व गैस रेगुलेटर को बन्द रखें। बाढ़ के सम्पर्क में आयी खाद्य सामग्रियों का सेवन न करें। डूबे हैंडपम्प के पानी का उपयोग न करें तथा पानी के किनारे न जाये, जरूरत मद चीजों को ऊँचे स्थान पर रखे।