आगरालीक्स…Agra News: आगरा के मिशनरी स्कूलों में नर्सरी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जानें सेंट पीटर्स की प्री प्राइमरी विंग सेंट फेलिक्स, सेंट एंथनी सहित अन्य स्कूलों में कब से शुरू होंगे प्रवेश। ( Agra News: Admission in Nursery in Missionary school’s start from October 2025#Agra )
आगरा के मिशनरी स्कूलों में नर्सरी में प्रवेश के लिए मारामारी मचती है। मिशनरी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया अक्टूबर और नवंबर में शुरू हो जाएगी। सबसे पहले प्रवेश की प्रक्रिया सेंट पीटर्स की जूनियर विंग सेंट फेलिक्स में शुरू हो रही है। मिशनरी स्कूलों में प्रवेश के लिए 2026 में बच्चे की आयु तीन और चार वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इसके लिए स्कूलों द्वारा बच्चे की उम्र सहित अन्य गाइड लाइन भी वेबसाइट पर जारी की जाती हैं।
सेंट फेलिक्स (प्री प्राइमरी विंग, सेंट पीटर्स ),- नर्सरी में प्रवेश के लिए पांच से नौ अक्टूबर तक आनलाइन फार्म भरे जाएंगे, 13 से 16 अक्टूबर तक फार्म की हार्ड कॉपी स्कूल में जमा करनी होगी।
17 नवंबर को माता पिता का इंटरव्यू होगा
31 दिसंबर को प्रवेश के लिए चुने गए छात्रों की सूची जारी की जाएगी
सेंट एंथनी -नर्सरी में प्रवेश की प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू होगी अभी तिथि घोषित नहीं की गई है
सेंट जॉर्जेज- स्कूल फार्म का वितरण नवंबर में शुरू होगा, अभी तिथि घोषित नहीं की गई है।