प्रयागराजलीक्स…Pragraj News: लड़के से लड़की बनने के लिए छात्र ने अपने कमरे पर खुद को एनेस्थीसिया दिया और निजी अंग काट दिया। दर्द से तड़पते छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ( Pragraj News: Student cut his private part to become girl from boy#Pragraj )
अमेठी का रहने वाला छात्र इंटरमीडिएट के बाद स्नातक के साथ यूपीएससी की तैयारी करने के लिए प्रयागराज आ गया। वह यहां किराए के मकान में कमरा लेकर रह रहा था। छात्र को यह महसूस होता था कि वह लड़का नहीं लड़की है, उसे अपनी आवाज और चलने का तरीका भी लड़कियों जैसा लगता था और उसे लड़कियों में भी कोई दिलचस्पी नहीं थी। छात्र ने यूटयूब और गूगल पर लड़के से लड़की कैसे बन सकते हैं यह सर्च किया और वीडियो देखे।
डॉक्टर के कहने पर खुद ही अपना निजी अंग काट लिया
छात्र ने लड़के से लड़की बनने के लिए एक निजी डॉक्टर से संपर्क किया, डॉक्टर ने उसे बताया कि जेंडर बदलने से पहले उसे अपना लड़के वाला निजी अंग काटना पड़ेगा। इसके लिए डॉक्टर ने उसे एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देकर खुद ही ब्लेड से निजी अंग काटने के बारे में बता दिया। छात्र एनेस्थीसिया का इंजेक्शन, सर्जिकल ब्लेड, रूई सहित अन्य सामान ले आया और एनेस्थीसिया देने के बाद खुद ही ब्लेड से अपना निजी अंग काट लिया करीब छह घंटे बाद एनेस्थीसिया का असर कम हुआ तो वह दर्द से तड़पने लगा।
एसआरएन हॉस्पिटल में कराया भर्ती
छात्र के तड़पने पर मकान मालिक उसके कमरे में पहुंच गए उसने पूरी घटना के बारे में बताया। छात्र को एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, प्लास्टिक सर्जरी विभाग में उसका इलाज चल रहा है। मनोचिकित्सकों का कहना है कि यह जेंडर आइडेंटिटी डिसआर्डर का मामला हो सकता है जिसमें लड़कों को लड़की और लड़की को लड़का जैसा महसूस होता है।