आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आरबीएस डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकाम, बीएससी (कृषि), बीबीए, बीसीए में प्रवेश शुरू हो गया है, देखें प्रक्रिया। ( Agra News: Admission start in RBS Degree College for session 2025-26#Agra )
राजा बलवंत सिंह (आरबीएस) के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पहले वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा, इसके बाद कॉलेज की वेबसाइट rbscollegea gra.edu.in पर जाकर प्रवेश फॉर्म भरा जा सकता है। मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे। आरबीएस कॉलेज कृषि के छात्रों की पहली पसंद होती है। प्रति वर्ष बीएससी कृषि की प्रत्येक सीट के लिए 10 से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं।
आरबीएस संस्था की शुरूआत वर्ष 1885 में हुई थी। वर्ष 1940 में कॉलेज के रूप में मान्यता मिली। कॉलेज के 5 परिसर हैं। कॉलेज के पांच परिसर हैं। खंदारी परिसर स्थित मुख्य परिसर में प्रशासनिक भवन, कला, वाणिज्य, विज्ञान संकायों के साथ पुस्तकालय, खेल का मैदान और पुस्तकालय है। खंदारी हाउस में बीएड व एमएड के साथ छात्रावास बीसीए, एमबीए, एमसीए की कक्षाएं लगती हैं। बिचपुरी परिसर में कृषि के पाठ्यक्रम संचालित है। इसी परिसर में इंजीनियरिंग संकाय है। शोध कार्य के लिए कृषि फार्म है। एक परिसर एटा जिले के अवागढ़ में है। यहां कृषि विज्ञान केंद्र है। एनएसएस की सात इकाइयां, एनसीसी व रोवर्स एंड रेंजर्स की इकाइयां हैं। पूर्व छात्रों में 21 कुलपतियों का नाम शामिल
कोर्स
सीटें
बीए 720
बीकॉम 334
बीएससी (गणित 240
बीएससी (बायो 240
बीएससी (कृषि) 160
बीएड 100
बीबीए 60
बीसीए 90