आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पूर्व मेयर की पुत्रवधु के साथ बदसलूकी, घूरता रहा छात्र, छात्रों के साथ घेरने की कोशिश।
आगरा के आंबेडकर विवि में पूर्व मेयर की पुत्रवधु अतिथि प्रोफेसर हैं। गुरुवार को अतिथि प्रोफेसर एक संस्थान में निदेशक के कमरे में बैठीं थीं, तभी एक छात्र नेता अपने तीन साथियों के साथ निदेशक के कमरे में आ गया। छात्र नेता सोफे से सटकर खड़ा हो गया, अतिथि प्रोफेसर ने दूर खड़े होने के लिए हो तो बदतमीजी से बात करने लगा।
घूरता रहा, साथियों को लेकर संस्थान के गेट पर खड़ा हो गया
आरोप है कि अतिथि प्रोफेसर को डराने के लिए घूरने लगा, आपत्ति करने पर आग बबूला हो गया, मारपीट करने पर उतारू हो गया। वहां मौजूद शिक्षकों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद वह संस्थान के गेट पर अपने साथियों को लेकर आ गया, इससे अतिथि प्रोफेसर घबरा गईं। उन्होंने अपने पति को फोन कर जानकारी दी, मेयर के पुत्र अतिथि प्रोफेसर के पति अपनी कार से संस्थान पहुंचे और अतिथि प्रोफेसर को अपने साथ लेकर गए। छात्र नेता और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।