आगरालीक्स…यूपी के तीन जिलों में संचालित स्पोटर्स कॉलेजों में एडमिशन शुरू. आनलाइन कर सकते हैं आवेदन
उप्र स्पोर्ट्स कालेजेज सोसाइटी, लखनऊ द्वारा प्रसारित प्रारम्भिक चयन परीक्षान्तर्गत निर्धारित तिथिवार ट्रायल कार्यक्रम 16 अप्रैल से प्रदेश में 8 स्थानों पर आरम्भ हो रहा है और 27 अप्रैल को सम्पन्न होगा। उप्र स्पोर्ट्स कालेजेज सोसाइटी, लखनऊ के अन्तर्गत संचालित गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज, गोरखपुर एवं मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स कालेज सैफई, इटावा में सत्र 2025-26 में’ कुल 275 संभावित रिक्त सीटों को भरे जाने हेतु कक्षा – 6, 7, 8 व कक्षा – 9 में प्रवेश के लिये आवेदन आनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसका विस्तृत विवरण खेल विभाग से संबंधित खेल साथी पोर्टल (वेबसाइट https://khelsathi.in) पर उपलब्ध है. इसमें सुदूर क्षेत्रों एवं गांवो के भी अधिक से अधिक छात्र/ छात्रा प्रतिभाग कर लाभ उठाएं.