आगरालीक्स….Agra News: आगरा के डॉ. आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी। ( Agra News: Admit card for RW Exam of DBRAU, Agra#Agra )
दाऊदयाल संस्थान में संचालित होने वाले बीएससी, बीकॉम वोकेशनल की परीक्षा पांच मई से शुरू होंगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से एक बजे तक और दोपहर दो बजे से पांच बजे के बीच करायी जाएंगी। इसके साथ संस्थान के एमएससी और एमकॉम पाठ्यक्रम की परीक्षा भी करायी जाएंगी। विवि ने बीबीए, बीसीए, एमएससी कम्प्यूटर साइंस, एमबीए, एमसीए, पीजीडीबीएम, पीजीडीसीए और पीजीडीआईटी का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसमें बीबीए, बीसीए, और एमएससी कम्प्यूटर साइंस पाठ्यक्रम आवासीय संस्थानों में भी संचालित होते हैं। ऐसे में इनके छात्रों की परीक्षा भी विवि के आवासीय संस्थानों के छात्रों के साथ करायी जाएंगी। सेठ पदमचंद जैन प्रबंधन संस्थान और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित होने वाले बीबीए की परीक्षा भी विवि दो पालियों में कराएगा। परीक्षा द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की होगी। परीक्षा छह मई से 20 मई तक आयोजित की जाएंगी।
सेठ पदमचंद जैन प्रबंधन संस्थान के पीजीडीबीएम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा छह मई से एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक करायी जाएंगी। परीक्षा में द्वितीय सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे। एमबीए फुल टाइम और पार्ट टाइम की परीक्षा छह मई से शुरू होंगी। परीक्षा दो पालियों में करायी जाएंगी। द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह सात से 10 बजे तक और 11 बजे से दो बजे तक होंगी। विवि के कम्प्यूटर सेंटर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीसीए की परीक्षा नौ मई से शुरू होंगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक की पाली में 22 मई तक करायी जाएंगी। कम्प्यूटर सेंटर के पीजीडीसीए की परीक्षा आठ मई से एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी। पीजीडीसीए की परीक्षा 17 मई तक करायी जाएंगी। वहीं पीजीडीआईटी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 17 मई से शुरू होंगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक 22 मई तक होंगी। डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस और संबद्ध महाविद्यालय के एमएससी कम्प्यूटर साइंस की परीक्षा सात मई से शुरू करायी जाएंगी। इसी तरह से एमसीए की परीक्षा भी सात मई से ही शुरू होंगी। दोनों में द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होंगी। परीक्षा 20 मई तक करायी जाएंगी।