आगरालीक्स…Agra News: आगरा डॉक्टर्स चैलेंजर्स ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 40 ओवर में 508 रन बने, रविवार रात में खेले गए रोमांचक मुकाबले में आगरा एसेज ने लखनऊ जार्जिंयस ( Agra News: Agra Aces wins Doctors Challengers trophy 2025#Agra )
कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम की दूधिया रोशनी में खेले गए चैलेंजर्स ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में लखनऊ जार्जिंयस के कप्तान डॉ. भूपेन्द्र ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। आगरा एसेज के सल्लामी बल्लेबाज डॉ. अनुज ने 42 गेदों पर 78 रन और फिर कप्तान डॉ. गौरव ने 38 गेंदों पर 68 रन बनाए। इसके बाद डॉ. तन्मय ने ताबड़तोड़ 28 गेंद पर 87 रन बनाए। आगरा एसेज ने निर्धारित 20 ओवर में दो पर 271 रन बनाए। 272 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ से डॉ शिवेंद्र और डॉ केनी ने १-१ विकेट लिया जवाब में उतरी लखनऊ जार्जिंयस की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही लेकिन इसके बाद डॉ. अपूर्व ने 24 गेंदों पर 64 रन, डॉ. गौर मोहन ने 23 गेंदों पर 54 रन बनाए। लक्ष्य ज्यादा होने के कारण लखनऊ जार्जिंयस छह विकेट खोकर 237 रन बन सकी। आगरा एसेज ने 37 रन से मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच डॉ. तन्मय खुराना, फाइटर ऑफ द मैच डॉ. अपूर्व और चैलेंजर्स ट्रॉफी का मैन ऑफ द सीरीज डॉ गौरव शर्मा, बेस्ट बेटर डॉ. अपूर्व, नेस्ट फील्डर डॉ. तन्मय, बेस्ट बालर डॉ. गौरव शर्मा को आईएमए आगरा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डॉ अरुण चतुर्वेदी, डॉ. एसके कटारिया और कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेंद्रू ने सम्मानित किया। संचालन डॉ. संदीप और डॉ. राजीव पचौरी ने किया। सभी टीम का धन्यवाद डॉ. आलोक मित्तल ने किया। इस दौरान डॉ. शिव कुमार शर्मा डॉ. बी पी सिंह डॉ. आशीष जौहरी डॉ. श्रेयांक गोयल डॉ. जयंत चौधरीडॉ. नीरज कुमार डॉ. पंकज यादव डॉ. रोहित डॉ. उमर डॉ. शॉन डॉ. दीप डॉ. आदित्य डॉ. अफनान डॉ. मुमीम आदि उपस्थित रहे।