आगरालीक्स…आगरा के प्रयास फाउंडेशन ने स्कूल में लगवाई शीतल पानी की आरओ मशीन
प्रयास फाउण्डेशन आगरा एवम् निधि चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी बल्केश्वर आगरा को शीतल पानी की मशीन और पानी शुद्धिकरण मशीन प्रदत्त की गई। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त श्री अशोक गौतम जी, पार्षद पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, केशव अग्रवाल,प्रकाश चंद अग्रवाल, प्रयास फाउण्डेशन आगरा के कृष्ण कुमार अग्रवाल ‘गुड्डू’,रिंकू गर्ग,रवि गुप्ता, अतुल गर्ग, मनुराज मित्तल,अनिल गुप्ता, अनूप अग्रवाल,अंकुर गर्ग, संजय सुराना, उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा कपूर एवम् मधु रानी सारस्वत,शिक्षिका नेहा अग्रवाल ने प्रयास फाउण्डेशन आगरा को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
