आगरालीक्स.. वीडियो देखें.. आगरा में ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग में अचानक से कार पीछे की तरफ लौटी, पर्यटकों को चपेट में ले लिया। कार में कोई नहीं था।(Agra News Video: Car hit tourist in Taj Mahal western gate Parking, 6 tourist injured#Agra )
आगरा में ताजमहल पर सुबह से ही भीड़ थी, ताजमहल की पश्चिमी गेट पार्किंग में सुबह करीब 9.45 बजे कार अचानक से पीछे की तरफ लौटी, पार्किंग में स्थित दुकान पर पर्यटक खड़े हुए थे। कार ने पर्यटकों को चपेट में ले लिया। कार का आधा हिस्सा दुकान के अंदर तक पहुंच गया। इससे अफरा तफरी मच गई।
कार में नहीं था कोई
अचानक के कार के पर्यटकों को चपेट में लेने पर स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी आ गए। उन्होंने कार के अंदर देखा तो कोई नहीं था। कार के रुकने के बाद स्थानीय लोगों ने धक्का देकर कार को आगे बढ़ाया। छह पर्यटकों के चोट आई है, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
हैंड ब्रेक नहीं लगने से पीछे लौटी कार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार ऊंचाई पर खड़ी हुई थी और हैंड ब्रेक नहीं लगा था, इसके चलते कार पीछे की तरफ लौटी, ऊंचाई होने के कारण कार की गति भी तेज हो गई। इसका सीसीटीवी भी वायरल हो रहा है।