आगरालीक्स…आगरा कैंट से प्रयागराज होकर बनारस जाने वाली वंदे भारत 30 जनवरी को कैंसिल. आगरा होकर कुंभ स्पेशल तीन गाड़ियां सहित 10 ट्रेनों की भी घोषणा…जानें टाइमिंग
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर रेलवे की ओर से कई सारी गाड़ियां प्रयागराज के लिए चलाई जा रही हैं. इनमें कई तो कुंभ स्पेशल गाड़ियां हैं. आज भी उत्तर मध्य रेलवे की ओर से प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल 10 गाड़ियों का चलाने की घोषणा की गई है. इनमें आगरा होकर जाने वलाी तीन गाड़ियां भी शामिल हैं. इसके अलावा मथुरा और टूंडला से भी कई कुंभ स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को मिलेंगी. हालांकि 30 जनवरी को आगरा कैंट से प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है. इसके अलावा नई दिल्ली से बनारस जाने वाली गाड़ी भी 30 जनवरी को कैंसिल कर दी गई है.
ये हैं कुंभ स्पेशल गाड़ियां और उनके स्टॉपेज