आगरालीक्स…प्रयागराज महाकुंभ में किए गए पांच बड़े बदलाव. 4 फरवरी तक वाहनों की एंट्री रोकी. वीवीआईपी पास भी कैंसिल…पढ़ें पूरी खबर
प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर हुई भगदड़ के बाद अब पांच बड़े बदलाव किए गए हैं. पूरे मेला क्षेत्र को अब नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है. सभी व्हीकल पास भी रद कर दिए गए हैं. यानी मेले में एक भी गाड़ी नहीं चलेगी. इसके अलावा रास्ते को वनवे कर दिया गया है. एक रास्ते से आए श्रद्धालुओं को स्नान के बाद दूसरे रासते से भेजा जा रहा है. बुधवार को प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाले वाहनों को जिले की सीमा पर रोक दिया गया. शाम पांच बजे के बाद बीच बीच में एंट्री दी गई है.
ये हैं पांच बड़े बदलाव 4 फरवरी तक लागू रहेंगी
पूरे महाकुंभ को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है. यानी कोई भी वाहन अंदर नहीं चलेगा. सभी को पैदल जाना होगा.
पूरे मेला क्षेत्र को वन वे कर दिया गया है. जिस रास्ते से लोग आ रहे हैं उसी रास्ते से वापस नहीं जा सकेंगे. वापसी के लिए दूसरा रास्ता होगा.
महाकुंभी में सिर्फ संगम के आसपास ड्रोन से निगरानी रखी जा रही थी लेकिन अब इसका दायरा बढ़ाकर पूरे मेला क्षेत्र में कर दिया गया है.
पूरा मेला क्षेत्र में सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब अफसर हेलिकॉप्टर से भी निगरानी कर रहे हैं.
मेला क्षेत्र के लिए पहले से जितने व्हीकल और वीआईपी पास बनाए गए थे वो कैंसिल कर दिए गए हैं.