Wednesday , 2 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Agra-based police personnel shoots himself with service rifle…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Agra-based police personnel shoots himself with service rifle…#agranews

200

आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले पुलिसकर्मी ने सर्विस राइफल से खुद को किया शूट. आडियो में इन लोगों को बताया मौत का जिम्मेदार. बुलंदशहर में था तैनात

आगरा के इरादतनगर के संगेचा गांव के रहने वाले सिपाही 25 वर्षीय सुधीर ठाकुर ने बुलंदशहर में खुद को सर्विस राइफल से शूट कर लिया है. सिपाही बुलंदशहर में लखावटी पुलिस चौकी में तैनात था. गुरुवार तड़के तीन बजे ​सिपाही सुधीर ठाकुर ने सर्विलस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. साथी सिपाही ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन उसने हवाई फायरिंग कर दी. मृतक सिपाही का आडियो भी सामने आया है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए थाने के एसओ और मुंशी को जिम्मेदार ठहराया है. मरने से पहले रिकॉर्डिंग उसने अपने परिजनों को भेजी थी.

तीन महीने पहले हुई थी तैनाती
आगरा के इरादतनगर के संगेचा गांव में जगवीर अपने परिवार के साथ रहते हैं. इनके तीन बेटे बड़ा बेटा कृष्णा गांव में खेती करता है जबकि छोटा भाई पवन पढ़ाई कर रहा है. तीसरा मझला बेटा सुधीर ठाकुर सिपाही है और 2025 बैच का है. तीन महीने पहले ही उसकी तैनाती बुलंदशहर के लखावटी पुलिस चौकी पर हुई थी. साथी सौरभ ने बताया कि वह एक महीने से तनाव में था. कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन बार बार कहता था मुझे मरना है. साथी सौरभ ने अफसरों को बताया कि बुधवार देर रात सभी लोग साथ बैठै थे लेकिन सुधीर बेचैन था. वह बार—बार कह रहा था कि अब जीना नहीं चाहता. गुरुवार सुबह तीन बजे वह अपनी राइफल लेकर लखावटी चौकी से थोड़ी देर नहर की तरफ जाने लगा.

साथी ने पीछा किया तो धमकी दी
सौरभ ने बताया कि सुधीर को नहर की तरफ जाता देख उसे शक हुआ. इस पर वह उसके पीछे—पीछे जाने लगा. इस पर सुधीर ने सौरभ को पीछे आने से मना किया लेकनि वह नहीं माना जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई. सौरभ ने सुधीर को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने हवा में फायरिंग कर दी. इसके बाद सौरभाव भागकर चौकी इंचार्ज को सूचना देने चला गया. लेकिन पीछे से सुधीर ने गर्दन से राइफल सटाकर गोली चला दी. गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी.

आडियो में मुंशी व एसओ को जिम्मेदार ठहराया
मृतक के परिजनेां का कहना है​ कि सुधीर ने सुसाइड से पहले एक आडियो भेजा जिसमें वो कह रहा है कि मेरे 13 तारीख को पेट में दर्द हो रहा था. मैंने अपने थाने के मुंशी अकित को परेशानी बताई. उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी. नए कोतवाल राहुल चौधरी को भी परेशानी बताई. उनहोंने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया. मुझे लाइन हाजिर कर दिया. मैं अब इस नौकरी से त्यागपत्र दे रहा हूं और अपनी जिंदगी से भी. मेरी मौत के जिम्मेदार मुंशी अंकित और एसओ राहुल चौधरी रहेंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

टॉप न्यूज़

Janmashtami 2026: A rare, auspicious alignment reminiscent of the Dwapara Yuga marks this year’s Shri Krishna Janmashtami

आगरालीक्स…इस बार की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर द्वापर युग जैसा दुर्लभ महासंयोग. एक...

टॉप न्यूज़

Agra News: Young man lies on railway tracks with wife and children in Agra; police rescue them in time…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को युवक ने अपनी पत्नी और दो छोटे—छोटे बच्चों...

error: Content is protected !!