आगरालीक्स…आगरा जीआरपी ने पकड़ा नीट क्वालीफाई कर चुका चोर. लग्जरी लाइफ जीने और गर्लफ्रैंड के कैंसर के इलाज के लिए करता था चोरी. 25 लाख की ज्वैलरी मिली…साथी भी पकड़ा
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने दो ऐसे शातिर चोरों को पकड़ा है जो कि ट्रेनों में यात्रियों का कीमती सामान व ज्वैलरी चोरी किया करते थे. इनमें एक युवक नीट क्वालीफाई भी कर चुका है और लग्जरी लाइफ जीने व गर्लफ्रैंड को कैंसर होने पर उसके इलाज के लिए चोरी किया करता था. पुलिस ने दोनों के पास से 25 लाख रुपये तक के ज्वैलरी भी बरामद की है.
गर्लफ्रैंड के इलाज पर कर चुका है 80 लाख खर्च
जीआरपी ने बताया कि पकड़ा गया एक युवक का नाम पुनीत है. पूछताछ में पुनीत ने बताया कि उसकी गर्लफ्रैंड को कैंसर है और उसके इलाज पर वह करीब 80 लाख रुपये खर्च कर चुका है. वह अपने साथी के साथ ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करता था और एक वारदात के बाद जगह बदल देते थे. पुनीत नीट की परीक्षा भी क्वालीफाई कर चुका है हालांकि वर्ष 2017 में हुई वो परीक्षा कैंसिल हो गई थी. पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 25 लाख के आभूषण भी बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया कि इन पर 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.