Friday , 17 July 2026
Home आगरा Agra News: Agra celebrates the colorful 10-day Falgun festival. A grand procession of Baba Shyam will be held on February 24th…#agranews
आगरा

Agra News: Agra celebrates the colorful 10-day Falgun festival. A grand procession of Baba Shyam will be held on February 24th…#agranews

254

आगरालीक्स…आगरा में 10 दिन चलेगा रंगीला फाल्गुन महोत्सव. 24 फरवरी को सजेगी बाबा श्याम की भव्य शोभायात्रा. 30से अधिक झांकियां निकलेंगी. तोप से होगी फूल और गुलाल की वर्षा इत्र की मस्ती में डूबेंगे श्याम भक्त

फागुन की सुगंधित बयार, गुलाल की रंगत और “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयघोष के साथ इस वर्ष भी आगरा नगरी श्याम भक्ति में सराबोर होने जा रही है। आस्था, उल्लास और समर्पण का अनुपम संगम लिए श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट, जीवनी मंडी द्वारा अष्टम स्थापना दिवस पर आयोजित “रंग रंगीला फागुन महोत्सव” के अंतर्गत 24 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर को श्याममय बना देगी। वही मंदिर में अद्भुत मेवा श्रृंगार, पोशाक एवं फूल बंगला दर्शन श्याम प्रेमियों के लिए अनुपम अवसर लेकर आएगा। शनिवार को पुरुषोत्तम ग्रीन, रिंग रोड पर आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। यात्रा संयोजक अजय गर्ग (आवागढ़) ने बताया कि 24 फरवरी, मंगलवार को प्रातः 11 बजे शोभायात्रा श्री मनकामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर राम बारात मार्ग, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, मोतीगंज, कचहरी घाट, बेलनगंज एवं जीवनी मंडी होते हुए श्री खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचेगी। मातंगी टावर, जीवनी मंडी चौराहा पर महाआरती के साथ शोभायात्रा का विशेष स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 50 से 60 भव्य झांकियां शोभायात्रा में सम्मिलित होंगी। नासिक एवं पुणे से विशेष बैंड दल आमंत्रित किए गए हैं तथा महाकाल की सवारी, काली का अखाड़ा, चंग धमाल, विशेष आकर्षण रहेगी। हजारों पुरुष श्रद्धालु सफेद कुर्ता पायजामा और महिलाएं गुलाबी साड़ी के ड्रेस कोड में, हाथों में निशान लेकर एवं नंगे पांव पदयात्रा करते हुए बाबा के जयघोष के साथ नगर भ्रमण करेंगे। पूरे मार्ग में गुलाल, इत्र एवं पुष्पों की वर्षा की जाएगी। यात्रा की व्यवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुए अजय गर्ग ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 23 फरवरी को सभी पदाधिकारी एसीपी छत्ता के साथ बैठक करेंगे। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि 24 फरवरी को सुबह 6:00 बजे से शोभायात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार के टेंपो का प्रवेश नहीं होगा। एक दिन पूर्व सभी झांकियां यमुना किनारे मार्ग पर व्यवस्थित रूप से खड़ी कर दी जाएंगी। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी नवीन गौतम एवं विकास भारद्वाज को संयोजक के रूप में सौंपी गई है।
बाबा के डोले के श्रृंगार की व्यवस्था विपिन बंसल संभालेंगे।

दस दिन दस प्रकार की होगी होली
ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 23 फरवरी से 4 मार्च तक मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार की होली खेली जाएगी। मेहंदी, फल, टॉफी-चॉकलेट, मेवा, चंदन एवं फूलों की होली के साथ भक्तों पर इत्र एवं पुष्प वर्षा की जाएगी। 24 फरवरी को अष्टम स्थापना दिवस के रूप में श्याम बाबा का अद्भुत मेवा श्रृंगार, पोशाक एवं फूल बंगला दर्शन होंगे। 27 फरवरी को रंग भरनी एकादशी पर विशेष धार्मिक आयोजन होगा, वहीं 4 मार्च को जयपुर से विशेष रूप से मंगाए गए गुलाल के गोटों से भव्य गुलाल होली खेली जाएगी।

विभिन्न समितियां करेंगी सहभागिता
मुख्य ट्रस्टी हेमेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में श्री रामलीला कमेटी, मंगलमय परिवार, श्री गिरिराज जी सेवा मंडल, श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार आगरा, श्री श्याम लाडला परिवार, श्री आगरा नरेश राम भक्त सेवा समिति, श्री श्याम नगरी मासिक पोशाक सेवा एवं श्री श्याम तेरी मेहरबानियां परिवार द्वारा झांकी सेवा दी जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The number of passengers traveling from Kheria Airport to Bengaluru and Mumbai has increased…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर बेंगुलरु फ्लाइट में यात्रियों की संख्या इतनी...

आगरा

Agra: Counterfeit jeans, T-shirts, and shirts from branded companies were being sold inside a showroom in Agra

आगरालीक्स…आगरा में शोरूम के अंदर ब्रांडेड कपनियों के बेचे जा रहे थे...

आगरा

Agra Crime News: Attempted cyber fraud of ₹40,000 against a teacher in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शिक्षक से 40 हजार की साइबर ठगी की कोशिश. बीएसए...

आगरा

Agra News: A reel was filmed while performing stunts on an auto-rickshaw in Agra; the police issued a challan of ₹5,000

आगरालीक्स…वायरल वीडियो देखें, आगरा में आटो पर स्टंट करते हुए बनाई रील....

error: Content is protected !!