आगरालीक्स…सुहागरात पर पति ने मांगा पवित्रता का सबूत. आगरा में शादी के चार साल बाद महिला ने पति पर लगाए संगीन आरोप…कहा—मां बनने के बाद भी किया टॉर्चर
आगरा के दयालबाग क्षेत्र की रहने वलाी एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. उनके खिलाफ उत्पीड़न, दहेज की मांग और नवजात बच्चे के साथ क्रूरता के आरोपों के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है.आगरा के दयालबाग की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 26 जून 2022 को हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर 21 में रहने वाले अनुराग सत्संगी से हुई थी. शादी में 40 लाख रुपये खर्च कराए गए. महिला ने आरोप लगाया कि सुहागरात पर पति ने उसकी पवित्रता का सबूत मांगा और जांच कराने की मांग की. इसके बाद कार, फ्लैट और कैश की मांग को लेकर लगातार उसका उत्पीड़न किया गया. महिला ने आरोप लगाया कि 2022 में सत्संग के नाम पर दो लाख रुपये मागे गए. दिसंबर 2022 में जब वह गर्भवती हुई तो पति ने बच्चा किसी और का होने का सवाल उठाया.18 जुलाई 2023 को उसका बेटा हुआ और 21 जुलाई को जब वह ससुराल पहुंची तो सास, ससुर और ननद बच्चे को उनसे लेकर कमरे में चली गई. जब उसने अंदर जाकर देखा तो बच्चे को पीटा जा रहा था. विरोध करने पर आधी रात को नवजात सहित घर से निकाल दिया गया. महिला ने आरोप लगाया कि पिछले साल पति ने कार, फ्लैट और 20 लाख की मांग की. महिला ने डीसीपी सिटी से शिकायत की जिसके बाद थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.