आगरालीक्स…आगरा के सीएचओ होटल की खिड़की से गिरे, मौत. लखनऊ में हुआ हादसा. धरने में शामिल होने के लिए गए थे..
फतेहाबाद के पारौली सिकरवार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचओ राधाकृष्ण की लखनऊ में मौत हो गई है. वह राजधानी में सीएचओ के धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गए थे. रात को होटल की खिड़की से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई. देर रात परिजनों को इसकी सूचना मिली और परिजन वहां रात को ही रवाना हो गए.
धौलपुर के रहने वलो थे सीएचओ राधाकृष्ण
मृतक राधाकृष्ण पुत्र विद्याराम धौलपुर के राजाखेड़ा के रहने वाले थे और आगरा के फतेहाबाद स्थित पारौली सिकरवार में सीएचओ के पद पर तैनात थे. रविवार को सीएचओ के चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वे लखनऊ गए थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार रात को वह होटल में ठहरे हुए थे. रात करीब साढ़े 11 बजे होटल की खिड़की से गिरने से उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी रात को ही परिजनों को दी गई. परिवार में उनकी पत्नी गुड़िया, 8 साल का बेटा हर्ष और पांच साल की बेटी गुन्नू है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.