आगरालीक्स…आगरा के जनकपुरी में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने की श्रीराम-सीता जी की महाआरती.
देश की सुप्रसिद्ध आगरा रामलीला के अंतर्गत इस वर्ष जनकपुरी का भव्य आयोजन भावना स्टेट, सिकंदरा में किया जा रहा है। जनकपुरी परिसर में केंद्रीय कार्यालय बनाया गया है, जहां प्रतिदिन भगवान श्रीराम एवं माता सीता की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक सहभागिता कर रहे हैं। इसी क्रम में 29 सितंबर 2026 को जनकपुरी संचालक कमेटी के अध्यक्ष राजीव यादव, संरक्षक नरेंद्र शर्मा एवं पदाधिकारी आरती शर्मा द्वारा सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति, आगरा (पंजीकृत) के पदाधिकारियों को महाआरती के लिए आमंत्रित किया गया।
समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष राजेंद्र पाराशर, संगठन मंत्री आशुतोष गौतम, प्रीति मिश्रा एवं शालिनी शर्मा ने भगवान श्रीराम एवं माता सीता की विधिवत महाआरती की तथा जनकपुरी के भव्य आयोजन की सफलता एवं निर्विघ्न आयोजन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने कहा कि जनकपुरी और रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों को पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी सनातन धर्मावलंबियों से ऐतिहासिक रामलीला एवं जनकपुरी के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया।
महाआरती के उपरांत जनकपुरी कमेटी द्वारा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, संतोष शर्मा (पूर्व दशरथ), महेश चंद शर्मा (आगरा पब्लिक स्कूल डायरेक्टर) निर्मला दीक्षित, राजेंद्र पाराशर, मोहन शर्मा टी-सीरीज गायक, सूर्य प्रताप सिंह, नानक चंद मिश्रा, एमएम शर्मा, दुर्गेश मुद्गल, लक्ष्मी लवानिया एडवोकेट, सुनील कुमार, बृजेश गौतम, राजीव कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, राघवेंद्र शर्मा कवि, कैलाश मिश्र पवन समाधिया, राहुल चतुर्वेदी, जेपी शर्मा, संजय शर्मा पप्पू पंडित, दिलीप भारद्वाज समाज सेवक, पार्षद गौरव शर्मा , श्यामसुंदर शर्मा, भाजपा नेता नागेंद्र दुबे गामा जी का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह के उपरांत सभी भक्तों भोजन प्रसाद ग्रहण किया।