Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Agra doctors got big responsibility in SAFEOG…#agranews
आगरा

Agra News: Agra doctors got big responsibility in SAFEOG…#agranews

205

आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टरों को सेफॉग में मिली बड़ी जिम्मेदारी. डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा और डॉ. रुचिका गर्ग को मिला पद

साउथ एशिया फेडरेशन आफ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलाॅजी (सेफाॅग) के 14 वें अधिवेशन में आगरा के डाॅक्टर छाए रहे। उन्हें कई बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं किशोरी स्वास्थ्य और गर्भवतियों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर आगरा के डाॅक्टरों की अध्यक्षता में पैनल डिस्कशन हुए।

मुंबई के होटल द ललित में 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित 14 वें सेफाॅग अधिवेशन में बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल सहित तमाम एशियाई देशों के 500 से अधिक चिकित्सकों ने हिस्सा लिया था। इस बीच उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल, आगरा के डाॅ. जयदीप मल्होत्रा को एजूकेशन आॅफ सेफाॅग की उपाध्यक्ष, डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा को सेफाॅग के डायरेक्टर इंटरनेशनल अफेयर्स सेफाॅग चुना गया है। वहीं आगरा की हीं डाॅ. रूचिका गर्ग को सेफाॅग जनरल का एडिटर बनाया गया है। इसके अलावा फाॅग्सी के समकक्ष तीन साल से आगरा की डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा के नेतृत्व में काम कर रही वाईटीपी कमेटी को डाॅ. मेहरू दारा हंसोतिया बेस्ट कमेटी अवाॅर्ड की घोषणा की गई है। यह अवाॅर्ड अपनी टीम की ओर से डाॅ. नीहारिका जनवरी 2024 में हैदराबाद में गृहण करेंगी।

गौरतलब है कि 2009 में सेफाॅग जनरल के फाउंडर एडिटर डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा रहे। इसके बाद 10 साल तक डाॅ. जयदीप इसकी एडिटर रहीं। यह जनरल विश्व भर में पढ़ा जाता है और युवा छात्रों के शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध कार्यों के लिए एक विशाल मंच भी है। साइंटिफिक सत्रों में डाॅ. जयदीप ने एडोलेसेंट हैल्थ पर पैनल डिस्कशन को माॅडरेट किया। उन्होंने किशोरी स्वास्थ्य के साथ ही उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर गहनता से चर्चा की। जबकि डाॅ. नरेंद्र ने द यूज आॅफ ब्लड एंड ब्लड प्रोडक्ट्स इन प्रेग्नेंसी एंड लेबर पर पैनल डिस्कशन की मध्यस्थता की। उन्होंने इस विषय पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं और एक गाइडलाइन बनी जो जल्द पब्लिश होगी। सम्मेलन के अंत में 400 पेज की ट्रेल ब्रेजर्स आॅफ साउथ एशिया पुस्तक का विमोचन हुआ जो डाॅ. जयदीप ने एडिट की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

error: Content is protected !!