Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Agra Footwear Conclave on 16th and 17th September…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra Footwear Conclave on 16th and 17th September…#agranews

160

आगरालीक्स…आगरा को ग्लोबल फुटवियर फैक्ट्री बनाने के लिए होने जा रहा है ‘आगरा फुटवियर काॅन्क्लेव’.फुटवियर, कम्पोनेंट्स और मशीनों की आधुनिकता का होगा प्रदर्शन

फ्रेटर्निटी ऑफ आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चर्स (एफएएफएम), आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चेम्बर (एफमेक) एवं काॅरपोरेट काउंसिल फाॅर लीडरशिप एंड अवेयरनेस (सीसीएलए) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को होटल फेयरफील्ड बाय मैरिएट में ‘आगरा फुटवियर काॅन्क्लेव’ का उद्घोषणा समारोह आयोजित किया गया।

एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर द्वारा मंच से काॅन्क्लेव की उद्घोषणा के बाद मौजूद आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने अपने अपने विचार साझा किये। कॉन्क्लेव की जानकारी देते हुए एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह कोहली ने कहा कि दो दिवसीय ‘आगरा फुटवियर काॅन्क्लेव’ आगामी 16 और 17 सितम्बर को आगरा के होटल हॉलिडे इन में संपन्न होगा। काॅन्क्लेव का स्लोगन ‘शोकेस ऑफ इंडियन फुटवियर इंडस्ट्री’ रखा गया है जिसके अनुरूप इस आयोजन में भारतीय जूता उद्योग के व्यापक स्वरुप को बौद्धिक चर्चा और प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि काॅन्क्लेव में जूता उद्यमियों और विशेषज्ञों के बीच बौद्धिक मंथन ट्रिपल पी यानी प्रिपरेशन, प्रोडक्शन, प्रोजेक्शन पर केंद्रित रहेगा। साथ ही साथ जूता उद्योग के प्रोत्साहन और वर्तमान परिदृश्य में चुनौतियों पर मंथन होगा। आगरा के लेदर फुटवियर को मिले बौद्धिक सम्पदा अधिकार (जीआई) को किस प्रकार मार्केटिंग टूल के रूप में इस्तेमाल करें इस पर भी विशेषज्ञ व्यख्यान देंगें। बीआईएस से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए एक विशेष सत्र रहेगा।

इफ्कोमा के महासचिव दीपक मनचंदा ने कहा कि भारत की खपत 1.9 प्रति कैपिटा पेयर है वहीं अमेरिका में यह आकंड़ा 7 से 8 पेयर का है अन्य देशों में इसके मध्य खपत रहती है। भारत के घरेलू बाजार में यदि प्रति व्यक्ति एक पेयर की मांग बढ़ेगी तो हमें 140 करोड़ पेयर निर्माण की जरुरत है इसलिए इस बात को हमें समझना होगा हमारा घरेलू जूता बाज़ार अपार संभावनाओं से भरा है। श्रॉफ ग्रुप के चेयरमैन अनिल मगन ने कहा कि विश्व के बदलते परिवेश में चाइना प्लस वन की पॉलिसी पर काम कर रहा है। आज चाइना के विकल्प के रूप में भारत को देखा जा रहा है। यह स्थिति जूता निर्यात के लिए व्यापक विस्तार की संभावनाओं को दर्शाती है।

काॅन्क्लेव की महत्वपूर्ण बातें जो इसे बनाएगीं ख़ास
ट्रिपल पी फॉर्मूले को अमलीजामा पहनायेगा कॉन्क्लेव
आगरा को ग्लोबल फुटवियर फैक्ट्री के रूप में विकसित करने को बनेगी रणनीति
निर्यात और घरेलू बाज़ार में आगरा की भागीदारी बढ़ाने को विशेषज्ञ करेंगें मंथन
जूता निर्माण में कला और तकनीक के समावेश को शुरू होगी शोध और विकास की पहल
कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी में फुटवियर, कम्पोनेंट्स और मशीनों की आधुनिकता का प्रदर्शन होगा
जीआई और बीआईएस पर होंगें विशेष सत्र

इस दौरान संचालन नकुल मनचंदा ने किया। इस मौके पर एलर्ट सोल के एमडी चंद्र मोहन सचदेवा, एफमेक के प्रदीप वासन, चंद्रशेखर जीपीआई, एफएएफएम के उपाध्यक्ष मनीष लूथरा, संयुक्त सचिव नकुल मनचंदा, कोषाध्यक्ष रोमी मगन, सीसीएलए के महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, अविनाश वर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!