आगरालीक्स…आगरा को मिली एक और नई वंदे भारत एक्सप्रेस. कैंट पर किया गया जोरदार स्वागत. जानें इसका रूट और आगरा कैंट स्टेशन पर टाइमिंग
आगरा को एक और वंदे भारत ट्रेन मिल गई है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इनमें एक हजरत निजामुद्दीन—खजुराहो भी शामिल है. इस वंदे भारत एक्सप्रेस का आगरा कैंट और मथुरा पर स्टॉपेज है. आज शाम करीब साढ़े चार बजे यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची. जहां इस इस वंदे भारत एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत किया गया. केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और प्रदेश मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ट्रेन का स्वागत किया और यात्रियों पर फूल बरसाये. इसके बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया गया.
ये है टाइमिंग
यात्रियों का लिए कल यानी 13 मार्च से इसका परिचालन शुरू होगा. ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. हजरत निजामुद्दीन से यह ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी. आगरा कैंट पर यह सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन रात को 9 बजकर 05 मिनट पर कैंट स्टेशन पहुंचेगी.