आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में विधि संकाय की LL.B. द्वितीय मेरिट लिस्ट की कट ऑफ जारी. जानें कब से शुरू हो रहे प्रवेश
आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम द्वारा आगरा कॉलेज आगरा विधि संकाय की LL.B. द्वितीय मेरिट लिस्ट की कट ऑफ जारी कर दी गई है। मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक के अनुसार LL.B. द्वितीय मेरिट लिस्ट के प्रवेश 14 मार्च 2024 को विधि संकाय में सुबह 11:00 बजे से किए जाएंगे। सभी छात्र को निर्देशित किया गया है कि अपने मूल दस्तावेजों के साथ दिनांक 14 मार्च को विधि संकाय में उपस्थित होकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे ।
LL.B. कट ऑफ सूची मे सामान्य वर्ग की मेरिट सूची 106.08, पिछड़ा वर्ग की 100.25, एससी एसटी वर्ग की 93.95, EWS 92.74 निर्धारित की गई है। दिव्यांग वर्ग की सामान्य वर्ग की सूची 87.62, पिछड़ा वर्ग 62.98, एससी एसटी वर्ग की 79.13 निर्धारित की गई है । सेशन LL.M. 2022-23 के LL.M. के बची हुई रिक्त सीटों पर मेरिट सूची जारी कर दी गई है। LL.M. प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर डीसी मिश्रा द्वारा प्रवेश की तिथि शीघ्र घोषित कर दी जाएगी । प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र पूरी करा दी जाएगी।