आगरालीक्स…आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल मोदी कैबिनेट में बने राज्यमंत्री. दिल्ली में राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को मोदी कैबिनेट 3.0 में जगह दी गई है. उन्हें एक बार फिर से केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल दोबारा केंद्रीय राज्यमंत्री बने हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने आगरा सुरक्षित सीट से लगातार दूसरी बार विजय हासिल की है. उन्होंने सपा नेता सुरेशचंद्र कर्दम को भारी मतों से पराजित किया है.