आगरालीक्स …..आगरा में कल 5 मई से आगरा मुंबई फ्लाइट दोबारा शुरू हो रही है, इसके बाद आगरा अहमदाबाद फ्लाइट शुरू होगी। आगरा से अभी बेंलगूरू सहित तीन शहरों के लिए फ्लाइट है। जानें टाइम शिडयूल और किराया।

आगरा मुंबई फ्लाइट 25 मार्च को बंद कर दिया गया था, यह अब पांच मई से दोबारा शुरू हो रही है। इसके बाद दो जून से आगरा अहमदाबाद फ्लाइट शुरू की जाएगी।
आगरा मुंबई फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन
आगरा मुंबई फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन आएगी। मुंबई से ढ़ाई बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आगरा मुंबई फ्लाइट आएगी और तीन बजे आगरा से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। दो घंटे पांच मिनट में मुंबई पहुंचा देगी। आगरा मुंबई फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन यानी मंगलवार, गुरुवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी। किराया एक तरफ का पांच हजार से अधिक है। खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक एए अंसारी का कहना है कि पांच मई से आगरा मुंबई फ्लाइट और उसके बाद दो जून से आगरा अहमदाबाद फ्लाइट शुरू हो जाएगी।
आगरा से चल रहीं ये फ्लाइट
आगरा बेंगलुरू
आगरा भोपाल
आगरा लखनऊ
आगरा से शुरू हो रही फ्लाइट
आगरा मुंबई पांच मई 2022
आगरा अहमदाबाद 2 जून 2022