आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की पीएच.डी की काउंसिलिंग गुरुवार से शुरू हो रही है। इससे पहले बुधवार को विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क स्थित बृहस्पति भवन में प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह, प्रो. अरशद, प्रो. बीपी सिंह और विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने मीडिया को काउंसिलिंग प्रक्रिया की जानकारी दीः

- काउंसिलिंग 17 केंद्रों पर दो दिन चलेगी। पहले दिन पांच मई को नौ केंद्रों और दूसरे दिन छह मई को आठ केंद्रों पर विषयवार काउंसिलिंग होगी।
- इसमें 48 विषयों की 1227 सीटें के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी।
- प्रवेश प्रक्रिया में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति के साथ एक सेट फोटोकॉपी भी लानी होगी।
- 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी अभ्यर्थियों को जमा कराना होगा, जो वित्ताधिकारी, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के नाम देय होगा।
- काउंसिलिंग की 10 प्रतिशत सीटें विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के स्थाई शिक्षकों के लिए आरक्षित हैं।
- सबसे ज्यादा 138 सीटें रसायन विज्ञान, 89 शिक्षा, 69 हिंदी और 68 अर्थशास्त्र में हैं।
विषयवार केंद्रों का विवरण इस प्रकार हैः
पांच मई को
- के.एम.आई (दो केंद्र)- हिंदी (एग्जेम्प्ट व प्रवेश परीक्षा चयनित), लिंग्विस्टिक।
- आई.एस.एस- सोशियोलॉजी।
- स्कूल आफ लाइफ साइंस (दो केंद्र)- इंवायरमेंटल साइंस, बॉटनी, बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, जुलॉजी, फिजियोलॉजी, फिलॉसिफी, मिलिट्री साइंस।
- इंस्टीट्यूट आफ होम साइंस- होम साइंस, ड्राइंग एंड पेंटिंग, म्यूजिक।
- केमिस्ट्री हाल, आई.बी.एस- एजुकेशन।
- गणित विभाग, आई.बी.एस.- गणित, लॉ।
- दाऊ दयाल इंस्टीट्यूट, इंस्टूमेंटेशन, जियोग्राफी।
छह मई
- इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस- कृषि (सभी विषय), साख्यिंकी।
- इतिहास विभाग- इतिहास।
- दीनदयाल संस्थान- लाइब्रेरी साइंस, सोशल वर्क, संस्कृत।
- आई.टी.एच.एम.- ट्रेवल एंड होटल मैनेजमेंट, मैनेजमेंट, इंग्लिश।
- फिजिक्स विभाग, आई.बी.एस.- फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस।
- केमिस्ट्री विभाग, आई.बी.एस.- केमिस्ट्री, इकॉनोमिक्स।
- दाऊदयाल संस्थान- एकाउंट्स एंड लॉ, अप्लाइड बिजनेस इकॉनोमिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशनय।
- कंप्यूटर साइंस विभाग, आई.बी.एस.- कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन