आगरालीक्स … Agra News : आगरा में दो पिटबुल डॉग आवारा घूम रहे थे, कई कुत्तों पर हमला कर दिया, लोग दहशत में आ गए। नगर निगम ने एनिमल सेंटर भेजा। ( Agra News : Agra Nagar Nigam rescue two Pit Bull Dog#Agra )
आगरा में नगर निगम की टीम को सूचना मिली कि सिकंदरा में सेंट्रल जेल के पास एक पिटबुल डॉग आवारा घूम रहा है, वह किसका है यह किसकी को पता नहीं है। क्षेत्र के कुत्तों पर हमला कर दिया है, पिटबुल को देख लोग भी दहशत में आ गए। इसके बाद दूसरी सूचना मिली कि लोहामंडी क्षेत्र में भी एक पिटबुल आवारा घूम रहा है इससे भी लोग दहशत में थे।
नगर निगम की टीम ने किया रेस्क्यू
नगर निगम की टीम सेंट्रल जेल के पास पहुंची और पिटबुल को रेस्क्यू किया, इसके बाद लोहामंडी से एक और पिटबुल को रेस्क्यू किया गया। इन दोनों पिटबुल को नगर निगम के एनिमल सेंटर में रखा गया है।
रजिस्ट्रेशन कराएं, आक्रामक स्वभाव वाले डॉगी को पालने से बचें
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह का कहना है कि जो भी लोग डॉगी पाल रहे हैं वे नगर निगम में रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। आक्रामक स्वभाव वाले डॉगी को पालने से बचें, डॉगी को सार्वजनिक जगह पर ले जाते समय विशेष ध्यान रखें।