Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स World TB Day 2025 : Four Lakh new TB Patient in UP #Agra
बिगलीक्स

World TB Day 2025 : Four Lakh new TB Patient in UP #Agra

352

आगरालीक्स ..Agra News : आपको डायबिटीज है, वजन कम हो रहा है, खांसी और बलगम नहीं है तो भी टीबी की जांच करा लें। विश्व में हर चार में एक टीबी मरीज भारत का, आज टीबी दिवस है। ( World TB Day 2025 : Four Lakh new TB Patient in UP #Agra)


विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के क्षय रोग विभाग में स्टेट टीबी टास्क फ़ोर्स, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ गजेंद्र विक्रम सिंह ने भारत सरकार के “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। भारत विश्व में टीबी से सर्वाधिक प्रभावित देशों में से एक है, और इसे जड़ से खत्म करने के लिए सभी हितधारकों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि भारत में टीबी अब भी एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है। विश्व में हर चार में से एक टीबी मरीज भारत में है। 2023 में भारत में 28 लाख से अधिक नए टीबी मरीज दर्ज किए गए। प्रतिवर्ष 3.25 लाख से अधिक लोग टीबी के कारण अपनी जान गंवाते हैं। 1 लाख से अधिक एमडीआर-टीबी मरीज, एमडीआर-टीबी (MDR-TB) और एक्सडीआर-टीबी (XDR-TB) के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे उपचार चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।
-टीबी और कुपोषण का गहरा संबंध है ।60% से अधिक टीबी रोगी कुपोषण से पीड़ित होते हैं।

उत्तर प्रदेश में टीबी की स्थिति एवं चुनौतियाँ
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ष 4 लाख से अधिक नए टीबी मरीज सामने आते हैं। राज्य के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी, गलत धारणाओं और सामाजिक कलंक (Stigma) के कारण मरीज इलाज अधूरा छोड़ देते हैं। निजी क्षेत्र में इलाज लेने वाले मरीजों का डेटा समुचित रूप से दर्ज नहीं होता, जिससे टीबी नियंत्रण में बाधा आती है। कुपोषण, गरीबी और भीड़भाड़ वाली बस्तियों में टीबी संक्रमण तेजी से फैलता है। कुछ जिलों में दवा-प्रतिरोधी टीबी (MDR-TB) के मामले अधिक हैं, जिससे इलाज अधिक महंगा और जटिल हो जाता है।
डॉ गजेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि टीबी को हराने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं – इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इस विश्व क्षय रोग दिवस पर, हम सभी संकल्प लें कि समाज के हर वर्ग को जागरूक कर, टीबी रोगियों को संबल प्रदान कर और सामूहिक प्रयासों से “टीबी मुक्त उत्तर प्रदेश एवं भारत” का सपना साकार करेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

error: Content is protected !!