Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra Nagar Nigam will honor women power in Navratri…#agranews
आगरा

Agra News: Agra Nagar Nigam will honor women power in Navratri…#agranews

158

आगरालीक्स…आगरा नगर निगम करेगा नौ दुर्गों में नारी शक्ति का सम्मान. अपने—अपने क्षेत्र में महारथ रखने वाली नौ महिलाओं का किया जाएगा सम्मान…इसमें होना चाहिए इन महिलाओं का योगदान

नौ दुर्गा महोत्सव के दौरान नवाचार के तहत नगर निगम अपने अपने क्षेत्र में महारथ रखने वाली नौ महिलाओं का सम्मान करेगा। इसमें उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान वेस्ट टू बंडर, स्वच्छता के प्रति जागरुकता अभियान आदि के दौरान अपना विशेष योगदान दिया हो। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में गठित अधिकारियों की कमेटी इनका चयन करेगी। इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसके अलावा बेहतर कार्य करने के लिए नौ नगर निगम कर्मियों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। दुर्गा महोत्सव के समापन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के अनुसार दुर्गा महोत्सव के दौरान आगरा नगर निगम पहली बार महिला शक्ति के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी पच्चीस इंस्पेक्टर अपने अपने क्षेत्र का एक दुर्गा पंडाल चुनकर उसका सौंदर्यीकरण कराने के साथ साथ वहां पर जीरो वेस्ट ईवेंट कराते हुए अर्पण कलश रखवाएंगे। इनमें से प्रथम तीन श्रेष्ठ पांडालों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक एसएफआई, सीएसएफआई अपने वार्डों के नौ ऐसे स्थानों का सौंन्दर्यीकरण कराएंगे जहां पहले कूड़ा पड़ता था। सबसे बेहतर कार्य करने वाले जेडएसओ, सीएसएफआई और जेई को चिंहित कर पुरस्कृत किया जाएगा।

पंडालों लिखवाए जा रहे स्वच्छता के संदेश
नगर आयुक्त ने बताया कि दुर्गा पूजा के लिए नगर में सजाए जा रहे पंडालों में नगर निगम की ओर से स्वच्छता के संदेश लिखवाने और बैनर लगाने के साथ ही जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग अलग रखने के साथ ही जीरो वेस्ट इंवेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पूजा के लिए पंडालों में आने वाले भक्तों को सिंगिल यूज प्लास्टिक यूज न करने की शपथ भी दिलाई जा रही है।

पंडालों में रखवाए गये अर्पण कलश
नगरनिगम की ओर से दुर्गा पंडालों में रखी गयीं मैया की मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था भी की जा रही है। पंडालों में अपर्ण कलश रखवाए जा रहे हैं। इच्छुक भक्त इनमें माता की मूर्तियों का विसर्जन कर पाएंगे। इसके अलावा मूर्तियों पर चढ़ने वाली फूल मालाओं को भी अर्पण कलश में एकत्रित कर कंपोस्टिंग प्लांट तक भेजा जाएगा। शहर के पच्चीस स्थानों पर इस प्रकार की व्यवस्था की जा रही है। निगम के जेई ने सभी स्थानों का सर्वे कर व्यवस्थाएं बनाना शुरु कर दी हैं।

यमुना किनारे खोदे जा रहे कुण्ड
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम यमुना किनारे भी व्यापक व्यवस्थाएं करने जा रहा है। मूर्तियों के विसर्जन के लिए यमुना के किनारे कुण्ड खुदवाएं जा रहे हैं। नौ दुर्गा महोत्सव समापन के बाद लोग मूर्तियों का सीधे यमुना में विसर्जन न कर इन कुण्डों में विसर्जन कर माता को विदा करेंगे। यमुना के घाटों पर भी नगर निगम की ओर से विसर्जन कलश भी रखवाए जा रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!