आगरालीक्स …Agra News: आगरा में बच्चों के वैक्सीनेशन में कमी आई है, जिले में 7 वीं रैंक है। ( Agra News: Agra on 7th place in Vaccination#Agra )
टीकाकरण के दौरान कुछ क्षेत्रों में अभिभावक अपने बच्चों को टीकाकरण के लिए कैम्प पर नहीं लाते हैं, बैठक में वेब चाइल्ड वैक्सिनेशन की समीक्षा में बताया गया कि जनपद के अर्बन क्षेत्र में 63 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्र में 51 प्रतिशत वेब बच्चों का वैक्सिनेशन किया गया है, जिसमें विगत माह में कमी आई है, यह कमी खास तौर पर शहरी क्षेत्र में प्रदर्शित हुई है, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा कड़े निर्देश दिए गये कि वेब बच्चों का चिन्हांकन किया जाए तथा उन्हें वैक्सीन लगाई जाए। बैठक में बतया गया कि बीएचएसएनडी के अन्तर्गत किए गये कार्यों में जनपद की प्रदेश में 07 वीं रैंक आई है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 92 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र में 97 प्रतिशत सेशन आयोजित किए गये हैं। बैठक में रूटीन एम्यूनाइजेशन, टीबी वैक्सिनेशन कैम्पेनिंग, दो साल से कम आयु के बच्चों के टीकाकरण, कोल्ड चेन मोबलाइजेशन, क्लस्टर मीटिंग, यूबिन पोर्टल, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, ई-रूपे बाउचर, माह नवजात ट्रैकिंग, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि की गहनता से समीक्षा की गई।